चित्रण कला मंच समिति, लखनऊ एवम जय जगत एजुकेश्नल एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान मे प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोमती नगर लखनऊ में निःशुल्क 10 दिवसीय नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का मंचन आज दिनाँक 1-6-2026[सोमवार] को *महारास * के रूप मे बलराज साहनी प्रेछा गृह कैसरबाग, लखनऊ मे सम्पन्न हुआ।
विश्व पर्यावरण दिवस [5 जून 2026 ] को उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी ने कुकरैल वन, अवध वन प्रभाग लखनऊ के परिसर मे *महर्षि चरक औषधि वन * स्थल पर विभिन्न औषधीय पौधे रोपित किये।
#एक पेड़ माँ के नाम # का आवाहन करते हुए प्रत्येक नागरिक के दायित्वों का बोध कराया। सनातन संस्कृति मे अनादि काल से वृक्षों की पूजा होती आयी है। प्रकृति संरक्षण कर हम सब पर्यावरण को बचाये। प्रदूषण मुक्त वातावरण मे मानव जीवन सुरक्षित होगा।